Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस की तत्परता ने बचाई तीन परिवारों की खुशियाँ,

ब्यूरो 02-03-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250302-WA0016

गाजीपुर। थाना भांवरकोल पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए तीन लापता किशोरों को सकुशल बरामद किया है। ये किशोर 26 फरवरी 2025 को मेला देखने के नाम पर घर से निकले थे और तभी से लापता थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सर्विलांस और अन्य स्रोतों के माध्यम से लगातार खोजबीन जारी रखी।

पुलिस को आज 2 मार्च को सूचना मिली कि तीनों किशोर गाजीपुर रेलवे स्टेशन के पास देखे गए हैं। इस सूचना पर थाना भांवरकोल के प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और तीनों किशोरों को सकुशल बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी, जिन्होंने बच्चों की पहचान कर उन्हें अपने सुपुर्द कर लिया।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:

एसओ विवेक कुमार तिवारी – थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर

उपनिरीक्षक मोरध्वज दूबे – थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर

कांस्टेबल देवेंद्र कुमार – थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर

कांस्टेबल अध्ययन गांधी – थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर

महिला कांस्टेबल प्रीति पांडेय – थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने भांवरकोल पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना की है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रेवतीपुर में यूपी पंचायत सहायक संगठन के नये पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न
Next: गाजीपुर में स्वरोजगार योजनाओं पर जागरूकता शिविर आज

हो सकता है आप चूक गए हों

bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
8a2776ba-3639-4add-989b-f5aecf907455

प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान के तहत दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, ₹2 हजार जुर्माना वसूला

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

डम्पर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत बंटवारे के विवाद में विधवा महिला से मारपीट, तीन पर मुकदमा

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.