गाजीपुर। उपायुक्त उद्योग गाजीपुर ने जानकारी दी है कि पूर्व निर्धारित जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु की बैठक, जो 04 मार्च 2025 को आयोजित होनी थी, अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक 05 मार्च 2025 को अपराह्न 04:00 बजे राइफल क्लब, कलेक्टरेट सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
उद्योग बन्धु समिति के सभी सम्मानित सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे बैठक में समय से उपस्थित हों। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे बैठक से जुड़े एजेंडे का विवरण तैयार कर निर्धारित समय और स्थान पर स्वयं प्रतिभाग करें।