गाजीपुर। ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुषों की फुटबॉल प्रतियोगिता 06 से 10 मार्च 2025 तक जिला खेल कार्यालय, इटावा में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में गाजीपुर जिले से खिलाड़ियों के चयन हेतु जिला स्तरीय ट्रायल्स 4 मार्च 2025 को आयोजित किए जाएंगे।
ट्रायल्स का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार, गाजीपुर में किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी 4 मार्च को प्रातः 9:30 बजे तक फुटबॉल प्रशिक्षिका श्रीमती संगीता यादव (मोबाइल नंबर: 9616615803) से संपर्क कर अपनी प्रविष्टि सुनिश्चित कर सकते हैं।