Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक व पीडीए चौपाल का आयोजन

ब्यूरो 05-03-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250305-WA0033

जमानिया। स्थानीय पार्टी कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक एवं पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता किसान नेता झिल्लू यादव ने की, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि पीडीए चर्चा कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों एवं कार्यक्रमों को गली-मोहल्लों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। जिलाध्यक्ष ने संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि 27 जनवरी से प्रारंभ हुए पीडीए चर्चा कार्यक्रम को पूरी ऊर्जा और शक्ति के साथ निरंतर जारी रखा जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे तब तक चौपाल चर्चा कार्यक्रम को जारी रखें जब तक अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री नहीं बना लेते।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीराम यादव, प्रमोद यादव, तौकीर खां, अजय यादव, शैफ सिद्दीकी, काशीनाथ यादव, रामचीज यादव, पारस यादव, प्रदीप यादव, रामाश्रय यादव, कलीम खां, बसंत यादव, महेंद्र यादव, सरोज यादव, बब्लू यादव, रिशु यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन ब्लॉक प्रभारी अशोक सिंह ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला कारागार गाजीपुर का निरीक्षण: सुरक्षा व्यवस्था व बंदियों की सुविधाओं की गहन जांच
Next: बरूईन में NSS के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

हो सकता है आप चूक गए हों

bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
8a2776ba-3639-4add-989b-f5aecf907455

प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान के तहत दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, ₹2 हजार जुर्माना वसूला

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

डम्पर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत बंटवारे के विवाद में विधवा महिला से मारपीट, तीन पर मुकदमा

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.