गाजीपुर। ददरी घाट, गाजीपुर पर 10 मार्च को दोपहर करीब 12:30 बजे एक युवक गंगा नदी में डूब गया। युवक की पहचान राविन निगम (26), पुत्र राजेंद्र निगम, निवासी भदोखरा नवादा, बिहार के रूप में हुई है।
घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों और प्रशासन की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। शव को खोजने के लिए जाल भी डाला गया, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली। शव बरामद न होने के कारण आज 11 मार्च को वाराणसी से SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम को बुलाया गया है, जो तलाशी अभियान में जुटी है। घटनास्थल पर आपदा विशेषज्ञ, नायब तहसीलदार पंकज उपाध्याय, स्थानीय पुलिस और मृतक के परिजन मौजूद हैं। प्रशासन लगातार बचाव कार्य में लगा हुआ है और जल्द से जल्द शव की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।