गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नन्दगंज थाना पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, नन्दगंज थाना क्षेत्र में दर्ज मु0अ0सं0 70/2024 धारा 137(2), 87, 65(1) बी0एन0एस0 व 5(L) / 6 पाक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त जुगेश पुत्र मारकण्डेय (उम्र करीब 20 वर्ष), निवासी नन्दगंज उर्फ श्रीगंज, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।इस सफलता में उपनिरीक्षक राकेश कुमार सोनकर और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
- नाम: जुगेश पुत्र मारकण्डेय
- निवास स्थान: नन्दगंज उर्फ श्रीगंज, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर
- आयु: लगभग 20 वर्ष
- आपराधिक इतिहास: मु0अ0सं0 70/2024 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
- उपनिरीक्षक राकेश कुमार सोनकर व हमराह पुलिस टीम, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर