गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुल्लहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के तहत आरोपी दिनेश राम को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर की पुलिस टीम ने उपनिरीक्षक रवि प्रताप यादव के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त दिनेश राम पुत्र शामू राम, निवासी संयोगपुर, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया। दिनेश राम के खिलाफ फौजदारी मुकदमा संख्या 2445/23, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा जा रहा है। इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस टीम की सराहना की है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
- उपनिरीक्षक रवि प्रताप यादव मय हमराह, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर।