Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 12-03-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। सुहवल थाना क्षेत्र के मेदनीपुर सती अनुसुईया शिक्षा निकेतन और शिव गंगा ढाबा के बीच सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

घटना का विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय शंकर पटेल उर्फ बीर बहादुर (निवासी ग्राम सुहवल) अपने मित्र कन्हैया पटेल के साथ मोटरसाइकिल से गाजीपुर जा रहे थे। वे शिवम अस्पताल में भर्ती अपने पड़ोसी मुन्ना सिंह यादव को देखने निकले थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में विजय शंकर पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कन्हैया पटे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घायल कन्हैया पटेल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल, गाजीपुर भेजा। वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

मृतक के भाई गौरीशंकर पटेल ने सुहवल थाना में अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी और मामले की जांच व उचित कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में पुलिस अधिकारी राजू दिवाकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 225 जोड़ों का विवाह संपन्न
Next: रामपुर मांझा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: हत्या के मामले में वांछित कुख्यात अपराधी प्रभाकर तिवारी गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
8a2776ba-3639-4add-989b-f5aecf907455

प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान के तहत दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, ₹2 हजार जुर्माना वसूला

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

डम्पर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत बंटवारे के विवाद में विधवा महिला से मारपीट, तीन पर मुकदमा

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.