गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के करंडा ब्लॉक अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए रविवार को चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की।
रामप्रवेश शर्मा बने ब्लॉक अध्यक्ष
अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में रामप्रवेश शर्मा को 90 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामनगीना यादव को 47 वोट मिले। इस प्रकार, रामप्रवेश शर्मा ने 43 मतों के अंतर से विजय हासिल की। अन्य उम्मीदवारों में रमेश गुप्ता को 21 और सुरेश बनवासी को 13 वोट मिले, जबकि पांच मत अवैध घोषित किए गए।
रामप्रकाश राम बने ब्लॉक महामंत्री
ब्लॉक महामंत्री पद के लिए दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें रामप्रकाश राम ने 98 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी राजकिशोर राम को 73 वोट मिले, जबकि पांच मत अवैध घोषित किए गए। इस प्रकार, रामप्रकाश राम ने 25 मतों से जीत हासिल की।
अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
ब्लॉक कोषाध्यक्ष पद पर राम, संगठन मंत्री पद पर अनिल राम, और संप्रेक्षक लेखाकार पद पर सुभाष पाल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री का संकल्प
ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रवेश शर्मा ने चुनाव में जीत के बाद कहा कि संगठन को मजबूत बनाना और सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर उनकी आवाज सड़क से सदन तक उठाई जाएगी। ब्लॉक महामंत्री रामप्रकाश राम ने भी कहा कि सफाई कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने सभी सफाई कर्मचारियों से पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की।