गाजीपुर। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तहसील मुहम्मदाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने की। इस दौरान कुल 80 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिले की सातों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस के तहत कुल 208 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 20 का निस्तारण तत्काल किया गया।
तहसीलवार प्राप्त शिकायतों एवं निस्तारण का विवरण
- जमानियां: 20 शिकायतें, मौके पर 2 का निस्तारण।
- सेवराई: 10 शिकायतें, मौके पर 1 का निस्तारण।
- सदर: 25 शिकायतें, मौके पर 3 का निस्तारण।
- कासिमाबाद: 24 शिकायतें, मौके पर 3 का निस्तारण।
- जखनियां: 36 शिकायतें, मौके पर 3 का निस्तारण।
- सैदपुर: 13 शिकायतें, मौके पर 3 का निस्तारण।
अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्राप्त शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने और शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, एसपी सिटी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य, उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, तहसीलदार मुहम्मदाबाद सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।