गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नोनहरा पुलिस ने सोमवार को तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह कार्रवाई रेलवे स्टेशन गाजीपुर के मुख्य द्वार के पास मुखबिर की सूचना पर की।
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना नोनहरा में मु0अ0स0 74/2025 धारा 115(2)/352/351(3)/110 बी0एन0एस0 व 3(1) द, ध एससी/एसटी एक्ट व 3(2)V(a) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज था।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम एवं पते:
- जयप्रकाश कुशवाहा पुत्र इन्द्रमणि कुशवाहा, निवासी ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर
- मो. सरताज पुत्र कलाम शाह, निवासी ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर
- मो. आशिफ अली पुत्र मो. रमजान शाह उर्फ मुन्ना, निवासी ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर
गिरफ्तारी अभियान में शामिल पुलिस टीम:
- उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी अटवा मोड़, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर
- हमराह पुलिस बल
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ पहले से ही गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था और वे लंबे समय से वांछित थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्यवाही के लिए भेज दिया है।