गाजीपुर। थाना दिलदारनगर पुलिस ने सोमवार को विद्युत ट्रांसफार्मर विस्फोट मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त अवैध रूप से ट्रांसफार्मर स्थानांतरित कर रहा था, जिससे ट्रांसफार्मर में विस्फोट हो गया और चार लोग झुलसकर घायल हो गए थे।
इस मामले में थाना दिलदारनगर में मु0अ0सं0 37/2025, धारा 289/125 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने सोमवार को ग्राम भक्सी नहर पुलिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: सद्दाम खाँ पुत्र स्व. हसनैन खाँ
निवास: ग्राम उसियाँ, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर
अपराधिक इतिहास:
1. मु0अ0सं0 37/2025, धारा 289/125 बीएनएस, थाना दिलदारनगर
2. मु0अ0सं0 135/2012, धारा 147/148/323/336/504/506 भादवि व 7 सीएलए एक्ट, थाना दिलदारनगर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
1. उ0नि0 रवीन्शु पाण्डेय मय हमराह, थाना दिलदारनगर
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधि
क कार्रवाई की जा रही है।