गाजीपुर। श्री शिव साई मंदिर धर्मार्थ सेवा समिति, नंदगंज स्टेशन चौराहा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि नंदगंज थानाध्यक्ष कमलेश कुमार थे, जिनका समिति द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। समारोह में स्थानीय व्यापारी, संभ्रांत नागरिक और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम सेवक जायसवाल, अनिल जायसवाल, पवन गुप्ता, चंद्रकांत जायसवाल, संतोष जायसवाल, संदीप यादव, पंकज जायसवाल, सत्या यादव, प्रमोद पांडेय, पवन जायसवाल, गंगा जायसवाल, किशन जायसवाल और अमन जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। समारोह का माहौल रंगों और भाईचारे की भावना से सराबोर रहा, जहां सभी ने एक साथ मिलकर खुशी और सद्भाव का संदेश दिया।