गाजीपुर। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ की जिला इकाई गाजीपुर ने बंसी बाजार स्थित कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, गीत-संगीत के आयोजन में सदस्यों ने उमंग, उत्साह और उल्लास के साथ शिरकत की। इस अवसर पर समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव का होली पर शुभकामना संदेश भी प्राप्त हुआ। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने होली पर्व के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए और समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।
कैंप कार्यालय में आयोजित इस होली मिलन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुकेश उपाध्याय, अभिषेक सिंह, सुनील सिंह, सुजीत सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, बृजेश सिंह, सुनील गुप्ता, वसीम रजा, प्रभाकर सिंह, पवन मिश्रा, ओमप्रकाश, मोइन, शाहिद, विनीत, सूर्यवीर सिंह, आलोक त्रिपाठी, शशिकांत तिवारी, अजय राय बबलू, कमलेश यादव, आसिफ, रिजवान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उल्लासपूर्ण माहौल में हुआ, जहां सभी ने मिलकर समाज में प्रेम और सद्भावना का संदेश दिया।