Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

परिवार परामर्श केंद्र गाजीपुर ने मध्यस्थता से दो परिवारों को मिलाया

ब्यूरो 20-03-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250320-WA0035

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र गाजीपुर द्वारा आज 20 मार्च 2025 को पति-पत्नी के विवाद से संबंधित कुल 10 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से 02 मामलों में, जो काफी समय से विवादित चल रहे थे, दोनों पक्षों को बैठाकर मध्यस्थता के माध्यम से बिना किसी दबाव के आपसी सहमति से सुलह कराकर विदाई कराई गई। मध्यस्थता से सुलझाए गए इन 02 पारिवारिक विवादों में दोनों पक्षों ने आपसी गिले-शिकवे भुलाकर सहमति जताई, जिसके बाद इन मामलों की पत्रावली बंद कर दी गई। इसके अलावा, 03 मामलों में विधिक सुझाव देकर पत्रावली बंद की गई, जबकि 03 अन्य मामलों में मध्यस्थता न होने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई।

इन सभी मामलों के निस्तारण में काउंसलर कमरूद्दीन, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी शशि सिंह, उप निरीक्षक शशिधर मिश्रा, महिला आरक्षी संध्या और महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। परिवार परामर्श केंद्र गाजीपुर लगातार पारिवारिक विवादों के समाधान में मध्यस्थता और संवाद को बढ़ावा दे रहा है, जिससे समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोतवाली पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Next: समिति पदाधिकारियों ने होली मिलन में आपसी सौहार्द का दिया संदेश

हो सकता है आप चूक गए हों

bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
8a2776ba-3639-4add-989b-f5aecf907455

प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान के तहत दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, ₹2 हजार जुर्माना वसूला

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

डम्पर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत बंटवारे के विवाद में विधवा महिला से मारपीट, तीन पर मुकदमा

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.