गाजीपुर। जिले के लोकप्रिय एमएलसी विशाल सिंह चंचल के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को गाजीपुर मेडिकल कॉलेज, गोराबाजार में करीब 200 मरीजों को फल और बिस्कुट का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी पंकज राय चिंटू ने कहा कि एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता की है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने गंभीर रूप से पीड़ित हजारों मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज के लिए करोड़ों रुपये की सहायता दिलाई है।
उनके जन्मदिन पर उनके समर्थकों ने मरीजों को फल और अन्य सामग्री वितरित कर उनके प्रति सम्मान और सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. आनंद मिश्रा, एमएलसी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, अंजीन सिंह, अनुपम तिवारी, साकेत सिंह, कुंवर वीरेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।