गाजीपुर। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विशाल सिंह चंचल का 42वां जन्मदिन मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मनिहारी विकासखंड प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सिंह अंशु के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 96 ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाग लिया।
जन्मदिन के उपलक्ष्य में दर्जनों ग्राम पंचायतों, मलिन बस्तियों और दलित बस्तियों में केक काटा गया। इसके साथ ही फल, अंगवस्त्र और मिठाइयों का वितरण कर समाज के सभी वर्गों के साथ खुशियां साझा की गईं। आयोजन का उद्देश्य समाज के सबसे निचले तबके तक खुशियां पहुंचाना था।ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सिंह अंशु ने इस अवसर पर कहा,”आज हम सभी विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल का अवतरण दिवस मना रहे हैं। समाज के वंचित वर्ग में खुशियां बांटकर हम गर्व का अनुभव कर रहे हैं। विशाल सिंह चंचल हम जनप्रतिनिधियों के सुख-दुख के सच्चे साथी हैं और हम उनके सदा आभारी रहेंगे।”
समारोह में प्रमुख लोग रहे शामिल
इस भव्य आयोजन में कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, जिनमें युवा नेता कर्मवीर सिंह सोनू, संदीप सिंह मिंटू, ज्ञानेंद्र गुप्ता उर्फ बबलू, भूपेंद्र सिंह, अखिलेश यादव, जेपी यादव, अरविंद यादव, मुन्ना सिंह यादव, कैलाश राजभर, रमेश राम, दारा राम, प्रेमचंद यादव, वीरेंद्र यादव, अनिल सिंह यादव, काशी यादव, कैलाश यादव, रविंद्र यादव, जगदीश कुशवाहा, अमरजीत राम, गुड्डू राजभर, रियाजुद्दीन अहमद, श्रीपत चौहान, रामानंद राजभर और राजेश यादव सहित सैकड़ों ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जनप्रिय नेता के प्रति शुभकामनाओं की बौछार
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने विशाल सिंह चंचल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इस आयोजन से यह स्पष्ट हुआ कि विशाल सिंह चंचल समाज के सभी वर्गों में अत्यंत लोकप्रिय हैं और उन्हें समाज का अपार सम्मान प्राप्त हो रहा है।