गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने एक वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त विकास चंद्र पुत्र रामचंद्र बिंद, निवासी गोड़ा देहाती, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर (उम्र लगभग 20 वर्ष) को उसके घर से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के खिलाफ माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट, कक्ष संख्या-07, गाजीपुर द्वारा फौ0मु0नं0 10042/21, धारा 323, 504 भादवि में गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था।
गिरफ्तार वारंटी का विवरण:
- नाम: विकास चंद्र पुत्र रामचंद्र बिंद
- पता: गोड़ा देहाती, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर
- उम्र: करीब 20 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- उपनिरीक्षक: हरिश्चंद्र सिंह मय हमराह, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।