गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को उपनिरीक्षक सलाहुद्दीन और उनकी टीम ने माननीय न्यायालय गाजीपुर द्वारा जारी फौजदारी मुकदमा संख्या 1137/15 धारा 323, 504, 506 भादवि के तहत वारंटी अभियुक्त किशन पुत्र शिवलोचन (उम्र लगभग 32 वर्ष), निवासी डिलिया, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त का विवरण:
- नाम: किशन पुत्र शिवलोचन
- निवासी: डिलिया, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर
- उम्र: लगभग 32 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
- उपनिरीक्षक सलाहुद्दीन, मय हमराह, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।