Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शराब की दुकान खोलने के विरोध में ग्रामीणों में आक्रोश, स्थानांतरण की मांग

ब्यूरो 24-03-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया, गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवढ़ी में घनी रिहायशी आबादी, शिक्षण संस्थानों और मंदिर के पास सरकारी शराब की दुकान खोले जाने की सूचना पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। इसको लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर दुकान को आबादी से दूर स्थानांतरित करने की मांग की है।

ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
ग्राम प्रधान कामेश्वर सहित स्वर्ण विकास मंच के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, अमित सिंह, दीपक सिंह, रमेश प्रसाद वर्मा, लाल बहादुर सिंह आदि ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि घनी आबादी के बीच शराब की दुकान का खुलना जनहित में उचित नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर दुकान खोली जा रही है, वहां से कुछ ही दूरी पर प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय और एक मंदिर स्थित है। इस रास्ते से छात्र-छात्राएं स्कूल आते-जाते हैं, जिससे उनके भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और धार्मिक आस्था को भी ठेस पहुंचेगी।

प्रशासन से दुकान हटाने की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस दुकान को ग्राम सभा की आबादी से दूर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, जिससे बौद्धिक वर्ग और आमजनमानस को किसी प्रकार की हानि न हो। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे 28 मार्च को धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

प्रशासन ने दिया आश्वासन
इस संबंध में उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को नियमानुसार समस्या के समाधान हेतु पत्र प्रेषित कर दिया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शराब की दुकान खोलने के खिलाफ अधिवक्ता संघ और नागरिकों का जोरदार प्रदर्शन
Next: गाजीपुर में 25 से 27 मार्च तक लगेगा विकास मेला और प्रदर्शनी: जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.