Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शराब की दुकान खोलने के खिलाफ अधिवक्ता संघ और नागरिकों का जोरदार प्रदर्शन

ब्यूरो 24-03-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250324-WA0021

जमानियां (गाजीपुर)। रेलवे स्टेशन स्थित पटखौलिया मोहल्ले में शराब की दुकान खोलने के विरोध में सोमवार को अधिवक्ता संघ और स्थानीय नागरिकों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इससे पहले भी नगरवासियों ने शराब की दुकान खोले जाने का विरोध किया था, लेकिन दुकान खोले जाने की सूचना मिलते ही बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर विरोध तेज कर दिया।

अधिवक्ताओं और नागरिकों ने जताया आक्रोश
बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता उमाकांत, मेराज हसन, गोरखनाथ सिंह यादव सहित अन्य अधिवक्तागण सोमवार को अधिवक्ता अशोक कुमार के मकान के सामने एकत्र होकर शराब की दुकान का पुरजोर विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान मेराज हसन ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस मोहल्ले में किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज समाजहित में ईंट से ईंट बजाने को तैयार है।

भाजपा नेता ने दिया आर-पार की लड़ाई का संकेत
भाजपा नेता नारायण दास चौरसिया ने भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी और किसी भी स्थिति में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।

प्रशासन ने दिया आश्वासन
विरोध प्रदर्शन की सूचना पर क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि जनता की समस्याओं से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सैकड़ों लोग हुए प्रदर्शन में शामिल
प्रदर्शन में बार एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार, पंकज निगम, गायत्री गुप्ता सहित स्टेशन बाजार के सैकड़ों लोग शामिल रहे। नगरवासी और अधिवक्ता संघ ने मांग की है कि प्रशासन इस मुद्दे पर तत्काल ध्यान दे और शराब की दुकान को यहां खोलने से रोका जाए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: युवा शक्ति से नैतिक क्रांति की शुरुआत, नैतिकता और अनुशासन से रचें नया समाज: कर्नल अमर सिंह
Next: शराब की दुकान खोलने के विरोध में ग्रामीणों में आक्रोश, स्थानांतरण की मांग

हो सकता है आप चूक गए हों

bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
8a2776ba-3639-4add-989b-f5aecf907455

प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान के तहत दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, ₹2 हजार जुर्माना वसूला

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

डम्पर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत बंटवारे के विवाद में विधवा महिला से मारपीट, तीन पर मुकदमा

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.