Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सपा विधायक ने लावा-सुभाकरपुर मार्ग का किया भूमि पूजन, BJP पर कसा तंज, सड़क से सदन तक गरमाई सियासत

ब्यूरो 27-03-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250327-WA0019

गाजीपुर। जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र की सबसे जर्जर सड़कों में शुमार लावा-अहेरीपुर मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ आज सपा विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने भूमि पूजन और नारियल फोड़कर किया। इस सड़क की दुर्दशा लंबे समय से जनपद से लेकर विधानसभा तक चर्चा का विषय बनी हुई थी। क्षेत्रीय जनता की मांग और लगातार संघर्ष के बाद शासन ने इस सड़क के निर्माण के लिए लगभग 22 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

पहली किस्त जारी, कार्य शुरू
लावा-अहेरीपुर मार्ग की कुल लंबाई लगभग 11 किलोमीटर है, जिसके निर्माण के लिए शासन ने पहली किस्त के रूप में 4 करोड़ 30 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। शुभारंभ के मौके पर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा, “यह सड़क क्षेत्र की सबसे बदहाल सड़कों में से एक थी। विपक्ष में होने के नाते इसके निर्माण के लिए सड़क से सदन तक लंबी लड़ाई लड़ी गई। जनता के समर्थन और संघर्ष का ही परिणाम है कि आज इसका निर्माण कार्य शुरू हो सका है।”

विपक्ष पर साधा निशाना
विधायक ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, “भारतीय जनता पार्टी के लोग सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास करते हैं, लेकिन जनता सब कुछ जानती है। जनता के संघर्ष और दबाव के चलते ही आज शासन को इस सड़क के निर्माण की स्वीकृति देनी पड़ी है।”

सैकड़ों लोगों की उपस्थिति
भूमि पूजन कार्यक्रम में सपा नेता रामधारी यादव, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र यादव, विधानसभा प्रभारी राजेंद्र यादव, चंद्रभान गुप्ता, पूर्व प्रधान बृजेश यादव, तूफानी कुशवाहा, लक्ष्मण यादव, घनश्याम यादव, आलोक यादव, संजय यादव, विधायक प्रतिनिधि रामब्रत यादव, बबलू यादव, संतोष यादव, राधेश्याम यादव, राम यादव, संजय यादव सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विधायक ने क्षेत्रीय जनता का जताया आभार
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि जनता ने हर संघर्ष में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे यह सड़क निर्माण संभव हो सका।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बावनो दोनवार भूमिहार ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण व होली मिलन समारोह संपन्न
Next: शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने उजाड़ा किसानों का सपना, प्रशासन पर उठे सवाल तहसील में फायर ब्रिगेड की मांग अनसुनी, हर साल बर्बाद हो रहे किसान

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.