Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नैक सेकेंड साइकिल मूल्यांकन की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न

ब्यूरो 27-03-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250326-WA0008

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा महाविद्यालय के द्वितीय चक्र मूल्यांकन (Second Cycle) की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने की, जबकि आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. अरुण कुमार एवं प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने संयोजन की भूमिका निभाई। बैठक में महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामप्रिय राय एवं प्रबंधक लछिराम सिंह यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. अरुण कुमार ने सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों से मूल्यांकन प्रक्रिया में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की। प्रबंधक लछिराम सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से महाविद्यालय नैक के द्वितीय मूल्यांकन चक्र में सफलता प्राप्त करेगा और उच्च ग्रेड हासिल करेगा। प्रबंध समिति अध्यक्ष रामप्रिय राय ने भी सभी को शुभकामनाएं देते हुए समर्पित भाव से कार्य करने की अपील की। बैठक के दौरान इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह ने पावर प्वॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से नैक मूल्यांकन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह प्रक्रिया संस्थानों की शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध गतिविधियों को सुदृढ़ करती है। उन्होंने सभी प्राध्यापकों से महाविद्यालय की गुणवत्ता बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

वरिष्ठ आचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि नैक मूल्यांकन से शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि होगी और संस्थान में शोध एवं नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने जोर दिया कि समसामयिक चुनौतियों के बीच शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है ताकि महाविद्यालय अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सके। प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि नैक मूल्यांकन से महाविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी प्राध्यापकों और कर्मचारियों से इस प्रक्रिया में सहयोग और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की।

बैठक के दौरान महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहीं। परीक्षा फॉर्म अग्रसारित करने का कार्य डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह, डॉ. राघवेंद्र पांडेय एवं समाजशास्त्र विभाग के डॉ. अरुण कुमार सिंह द्वारा संपन्न किया गया।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संजय कुमार सिंह ने किया। बैठक में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गाजीपुर में राज्यमंत्री राकेश राठौर का धमाकेदार स्वागत, नारों की गूंज से गूंजा माहौल
Next: मोटरसाइकिल और टोटो की टक्कर में मां-बेटे समेत पांच घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.