जमानिया। थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 27 मार्च 2025 को थाना पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर अपराधियों पर शिकंजा कसने के अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक जमानिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक भूपेशचंद्र कुशवाहा की टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह 11:20 बजे पाण्डेय मोड़, कस्बा जमानिया से आरोपी को गिरफ्तार किया।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुसम्मी शहवाज उर्फ शाहनवाज, निवासी सुभानटोली, कस्बा जमानिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है, जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ जारी है।