जमानिया। थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में लूटपाट और मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित रविंद्र यादव ने थाना में दी गई तहरीर में बताया कि 2 मार्च की रात करीब 8:40 बजे यूनियन बैंक, देवरिया के सामने लखन दुबे और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने ₹55,000 नकद और गले की सोने की चेन छीन ली।
पीड़ित ने बताया कि इस वारदात को गांव के ही कुछ लोगों ने मिलकर अंजाम दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दौरान पीड़ित के मौसी के बेटे अंकित को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया।घटना के बाद रविंद्र यादव ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब उन्होंने थाना पहुंचकर लिखित तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।