गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार गाजीपुर में शनिवार को जिला पंचायत की सामान्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह ने की। बैठक में 15वें वित्त आयोग एवं पंचम राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना को अनुमोदन प्रदान किया गया। बैठक की शुरुआत में अपर मुख्य अधिकारी ने पिछली बैठक, जो 27 जनवरी 2025 को आयोजित हुई थी, की कार्यवाही को सदन के समक्ष पढ़कर सुनाया। उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इसकी पुष्टि की।
बैठक में सदर क्षेत्र के विधायक श्री जै किशन शाहू सहित जिला पंचायत के विभिन्न सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। इनमें श्री फेकू यादव, बसंत सिंह यादव, आकाश सिंह यादव, नरेन्द्र यादव, नरेन्द्र राव, शशि प्रकाश सिंह, अभय प्रकाश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, श्रीमती रेखा भट्ट, श्रीमती निशा यादव, अजय कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। बैठक के समापन पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह ने उपस्थित सभी माननीय सदस्यों एवं सदर विधायक का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा की।