Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

ब्यूरो 01-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250401-WA0034

गाजीपुर। शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए “स्कूल चलो अभियान” एवं “संचारी रोग नियंत्रण अभियान” का शुभारंभ आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जनपद बरेली से किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद मुख्यालय, समस्त ब्लॉक संसाधन केंद्रों एवं विद्यालयों में किया गया।

जनपद मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के पश्चात जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जिला पंचायत सभागार में अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी शिक्षकों व अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अभिभावकों से संपर्क कर प्रत्येक बच्चे का नामांकन विद्यालय में सुनिश्चित करें ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित न रहे। उन्होंने शिक्षकों को विशेष प्रयास कर बच्चों की निरंतर विद्यालय उपस्थिति बनाए रखने पर जोर दिया ताकि ड्रॉपआउट की समस्या से बचा जा सके।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर विशेष जोर
साथ ही, संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत के तहत शिक्षकों को निर्देश दिए गए कि वे बच्चों को संचारी रोगों के बारे में जागरूक करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पांच बच्चों – हुमाद, गुडलक, अलफिया, सत्यम एवं उजैर – का नवीन नामांकन कराया और कम्पोजिट विद्यालय विशेश्वरगंज के कक्षा 4 से 8 तक के पांच छात्रों को पाठ्य पुस्तकें वितरित कीं।

स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी
इसके बाद जिलाधिकारी ने “स्कूल चलो अभियान” रैली को हरी झंडी दिखाकर औपचारिक रूप से रवाना किया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजीपुर ने अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने हेतु अपील की। उन्होंने बताया कि परिषदीय विद्यालयों को भौतिक संसाधनों से सुसज्जित किया जा चुका है और वहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रदान किया जा रहा है। अब परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी बड़ी संख्या में नवोदय विद्यालय, अटल आवासीय विद्यालय, आय आधारित योग्यता परीक्षा तथा इंस्पायर्ड अवार्ड में चयनित हो रहे हैं।

उल्लेखनीय उपस्थिति
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी गाजीपुर डॉ. मनोज, नोडल संचारी रोग, खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र मिनहाज आलम, खंड शिक्षा अधिकारी सदर गाजीपुर आलोक कुमार, जिला समन्वयक (सामुदायिक सहभागिता) अमित कुमार राय, जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) अनुपम गुप्ता, जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) हरि शंकर मौर्या, जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) सर्वजीत यादव, प्रभारी जिला समन्वयक (एमआईएस) देवेश सिंह यादव, गिरधर गोपाल चौरसिया, सुशील गुप्ता, अदनान अहमद सहित कई अन्य अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दुर्गेश प्रताप सिंह ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विशेष संचारी रोग नियंत्रण व स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ
Next: फसलों के उत्पादन और बीमा निर्धारण के लिए जिलाधिकारी ने की क्रॉप कटिंग

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.