गाजीपुर। जनपद में विशेष चेकिंग अभियान के तहत पहले ही दिन 25 ई-रिक्शा को सीज किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) गाजीपुर ने जानकारी दी कि यह अभियान 01 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगा।
अभियान के पहले दिन, थाना कोतवाली क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चल रहे 10 ई-रिक्शा को जब्त किया गया, जबकि महराजगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में 15 ई-रिक्शा निरूद्ध किए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए यह सख्ती आवश्यक है। प्रशासन ने ई-रिक्शा चालकों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें और यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।