जमानियां। नगर में कानून व्यवस्था की समीक्षा के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बुधवार को पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन बाजार और रेलवे स्टेशन परिसर का दौरा कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया।
पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अपराध पर अंकुश लगाने और कानून का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया। इसके बाद उन्होंने नगर में पैदल गश्त कर राहगीरों, दुकानदारों और यात्रियों से बातचीत की तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रैक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपराधिक गतिविधि पर रोक लगाने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महत्वपूर्ण स्थानों पर नियमित गश्त सुनिश्चित करें और जनता को सुरक्षित माहौल प्रदान करें।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी ने भी लोगों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पुलिस प्रशासन की इस पहल से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अभियान जारी रहेगा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।