जमानिया। कस्बा क्षेत्र के एक परिवार की नाबालिग पुत्री के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी 30 मार्च 2025 की सुबह करीब 5:58 बजे से लापता है। पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। बताया जा रहा है कि लड़की के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल और मिस्ड कॉल आई थीं, जिसे लेकर परिवार में पूछताछ और समझाने-बुझाने का दौर चला था। इसके दो-तीन दिन बाद ही वह अचानक घर से गायब हो गई। परिवार ने पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि लड़की की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।