Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गंगातट पर गूंजी निषादराज की गाथा, भक्ति और श्रद्धा का संगम

ब्यूरो 06-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250406-WA0025

गाजीपुर। गंगातट कलेक्टरघाट पर शुक्रवार की शाम समग्र गंगा के तत्वावधान में निषादराज जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष रामा चौधरी, मुख्य वक्ता दीपक, संरक्षक सर्वजीत सिंह एवं जिला संचालक जयप्रकाश द्वारा निषादराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

अतिथियों का स्वागत पारंपरिक अंगवस्त्र और पुष्पहारों से किया गया। इस अवसर पर भजन गायक किशोर द्वारा प्रस्तुत भक्ति संगीत व ढोल-बाजे के साथ गाए गए भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मुख्य वक्ता सह विभाग प्रचारक दीपक ने अपने उद्बोधन में कहा कि निषादराज श्रीराम के परम मित्र थे, जिन्होंने वनगमन से लेकर रावण वध तक श्रीराम का साथ निभाया। उन्होंने श्रीराम और केवट संवाद का उल्लेख करते हुए निषादराज की मित्रता, समर्पण और सेवा भावना को प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम के संरक्षक सर्वजीत सिंह ने समग्र गंगा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए गंगा की अविरलता एवं निर्मलता बनाए रखने पर बल दिया। अध्यक्ष रामा चौधरी ने निषादराज जयंती मनाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। जिला संचालक जयप्रकाश ने कहा कि मां गंगा को स्वच्छ व प्रदूषणमुक्त रखने के लिए जनसहयोग आवश्यक है। कार्यक्रम संयोजक कृपाशंकर राय ने कहा कि गंगा को धरती पर लाने के पीछे राजा भगीरथ का तप और संकल्प था। आज गंगा की पवित्रता बनाए रखने के लिए जरूरी है कि घाटों पर साबुन लगाकर स्नान, कपड़े धोने तथा कचरा बहाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगे।

समारोह के अंत में घाट पर दीप प्रज्ज्वलन और रंगोली सजाकर मां गंगा के प्रति आस्था व्यक्त की गई। इस अवसर पर विहिप के दिनेशचंद्र पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय, मंत्री विपिन श्रीवास्तव डब्बू, अधिवक्ता रीना चौधरी, अखिलेश सिंह, अजय कुमार तिवारी, दीपक जायसवाल, रविकांत पांडेय, प्रभूनारायण सिंह, अशोक राय, नितिन अग्रहरी, किशन चौधरी, रोहित, रितेश पटेल, शिवम अग्रवाल, जयप्रकाश राय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जमानिया में प्रशासनिक फेरबदल, एसडीएम अभिषेक कुमार सिंह का तबादला, ज्योति चौरसिया लेंगी स्थान
Next: कामाख्या धाम से लौटते युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा, रॉड से हमला कर ली जान

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.