Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कामाख्या धाम से लौटते युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा, रॉड से हमला कर ली जान

ब्यूरो 06-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250406-WA0026

गाजीपुर। गाजीपुर जनपद के गहमर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मां कामाख्या धाम से दर्शन कर लौट रहे युवक की अज्ञात हमलावरों ने रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बिहार के चौसा निवासी देव कसेरा (पुत्र- ज्योति प्रकाश कसेरा) के रूप में हुई है।

घटना ताड़ीघाट-बारा मुख्य मार्ग पर गहमर और बारा के बीच स्थित एक होटल के पास रात करीब 1 बजे की है। देव कसेरा अपने दोस्तों के साथ कामाख्या धाम की निशा आरती में शामिल होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ मौजूद दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल देव को भदौरा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ज्योति प्रकाश कसेरा की तहरीर पर तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस घटना के पीछे की वजह और अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है। इलाके में तनाव का माहौल है, पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गंगातट पर गूंजी निषादराज की गाथा, भक्ति और श्रद्धा का संगम
Next: गाजीपुर में कहर बनी रफ्तार: बेकाबू स्कॉर्पियो ने ली श्रमिक की जान, सड़क पर उतरे ग्रामीण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.