Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कृषक समस्याओं के निराकरण को लेकर किसान दिवस पर हुई बैठक

ब्यूरो 16-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250416-WA0016.jpg

गाज़ीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उप कृषि निदेशक की उपस्थिति रही तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और जिले के विभिन्न विकास खण्डों से आए प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत में उप कृषि निदेशक द्वारा पिछली किसान दिवस बैठक की कार्यवाही और परिपालन आख्या को विस्तार से पढ़ा गया। इसके बाद कृषकों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।

कृषक ईश्वर शरण उपाध्याय ने सहकारी संघ कासिमाबाद को पुनः चालू कराने की मांग की। वहीं विनोद राय (खडडीहा) ने मत्स्य पालन के लिए पट्टा न होने की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि लगभग 20 वर्ष पहले पट्टा मिला था, लेकिन अब नया पट्टा नहीं मिल रहा है। कृषक अवधेश सिंह ने धान की नर्सरी हेतु समय से बीज उपलब्ध कराने और ढैंचा बीज की ससमय आपूर्ति की मांग की। सुल्तानपुर निवासी कृषक रामलाल यादव ने ट्यूबवेल संख्या 360 एसजी के कुलाबा, हौज और फर्श के खराब होने की शिकायत की।

रामपुर मांझा के कमलापति पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने ट्यूबवेल की बोरिंग करवा ली है, लेकिन बिजली कनेक्शन के लिए किए गए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। रानीपुर के कृषक रामबचन सिंह ने पशुओं में बढ़ती बॉझपन की समस्या का समाधान करने की मांग की।

किसानों द्वारा उठाई गई समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिए गए। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, अधिशासी अभियंता नलकूप, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित कई अधिकारी और किसान मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: क्राइम की दुनिया का छोटा किंगपिन गिरफ्तार, गोलू राजभर के नाम दर्ज हैं तीन बड़े केस!
Next: मां शारदा कॉलेज के संस्थापक नरेंद्र मौर्य की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, क्षेत्र में अब भी महसूस होती है उनकी कमी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.