Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

क्राइम की दुनिया का छोटा किंगपिन गिरफ्तार, गोलू राजभर के नाम दर्ज हैं तीन बड़े केस!

ब्यूरो 16-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250416-WA0015.jpg

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर के थाना भांवरकोल पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए आज तेतरियाँ मोड़ से एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान गोलू राजभर पुत्र दामोदर राजभर, निवासी शेरपुर कला, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस टीम थानाध्यक्ष भांवरकोल के नेतृत्व में क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग में मिर्जाबाद चट्टी पर मामूर थी। इसी दौरान मुखबिर की विशेष सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोच लिया।

गोलू राजभर के खिलाफ कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों में शामिल हैं:

1. मु0अ0सं0 68/2025, धारा 305(a)/317(2) BNS, थाना भांवरकोल


2. मु0अ0सं0 221/2024, धारा 305(a)/317(2) BNS, थाना भांवरकोल


3. मु0अ0सं0 179/2023, धारा 379/411 भादवि, थाना भांवरकोल

बरामदगी:
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के पास से निम्न वस्तुएं बरामद की हैं:

एक अदद सैमसंग कंपनी का सफेद रंग का टच स्क्रीन मोबाइल

एक अदद भारत कंपनी का की-पैड मोबाइल

एक अदद एमआई कंपनी का गोल्ड रंग का टच स्क्रीन मोबाइल

एक अदद जियो LYF कंपनी का की-पैड मोबाइल

एक आधार कार्ड (नाम– रमेश राम)

एक अन्य आधार कार्ड (नाम– मुद्रिका राम)


इस कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष भांवरकोल एवं उनकी हमराह पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ के साथ ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। भांवरकोल पुलिस की इस तत्परता को स्थानीय जनता द्वारा सराहा जा रहा है, जो अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने की दिशा में एक प्रभावी कदम माना जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उचौरी डबल मर्डर केस का इनामी आरोपी मुठभेड़ में घायल, पिस्टल समेत गिरफ्तार
Next: कृषक समस्याओं के निराकरण को लेकर किसान दिवस पर हुई बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.