गाजीपुर। परियोजना निदेशक, राजेश ने जानकारी दी कि जनपद स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की आगामी बैठक 23 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सांसद अफजाल अंसारी, जो लोकसभा क्षेत्र गाजीपुर के अध्यक्ष हैं, की अध्यक्षता में सुबह 11:00 बजे से राइफल क्लब सभागार, कलेक्टेªट गाजीपुर में होगी।
बैठक में सांसदगण, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, प्रमुखगण तथा जनपद के समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण शामिल होंगे। बैठक में सभी प्रतिभागियों को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।