गाजीपुर। जनपद गाजीपुर में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जनपदीय स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद चार उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर नए तैनाती स्थल पर नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।
जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार:
उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव को थाना सैदपुर से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी सिरगिथा, थाना नंदगंज नियुक्त किया गया है।
उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से हटाकर चौकी प्रभारी रजागंज, थाना कोतवाली बनाया गया है।
उपनिरीक्षक ओम प्रकाश को थाना मरदह से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी बाराचवर, थाना बरेसर भेजा गया है।
उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला को चौकी प्रभारी रजागंज, थाना कोतवाली से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी कामायनी, थाना गहमर नियुक्त किया गया है।
प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि यह कदम जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है।