लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा “आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023” के तहत चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण 22 अप्रैल 2025 से प्रदेश के विभिन्न पुलिस लाईन्स में शुरू होगा। इसमें कुल 60244 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जिनमें से 1549 अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण पुलिस लाईन गाजीपुर में 22 अप्रैल से 3 मई 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
पुलिस भर्ती बोर्ड लखनऊ से प्राप्त सूची के अनुसार, यह परीक्षण प्रातः 08:00 बजे से प्रारंभ होगा। चिकित्सीय परीक्षण में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को उनके मूल पते पर बुलावा पत्र भेजा जा रहा है, साथ ही उन्हें ई-मेल और मोबाइल फोन के माध्यम से भी सूचित किया जा रहा है।
अगर किसी अभ्यर्थी को 20 अप्रैल 2025 तक बुलावा पत्र प्राप्त नहीं होता है, तो वे 21 अप्रैल 2025 को निम्नलिखित मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:
7838131523
9555923960
इस प्रक्रिया के तहत योग्य अभ्यर्थियों के चयन के बाद पुलिस सेवा में उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।