गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियां थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को उप निरीक्षक भूपेशचन्द्र कुशवाहा ने अपनी टीम के साथ एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान सुरेन्द्र राम पुत्र बुद्धिराम, निवासी खिजिरपुर अलीनगर, थाना जमानियां, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने सुरेन्द्र राम को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
बताया जा रहा है कि अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जिसकी सुनवाई मा० अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गाजीपुर के न्यायालय में चल रही थी। सुरेन्द्र राम पर लंबे समय से पुलिस को तलाश थी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक भूपेशचन्द्र कुशवाहा व उनकी हमराह पुलिस टीम शामिल रही।