गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के महिला संभाग की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के चंदन नगर स्थित आवास पर आयोजित हुई। बैठक में महिला विंग के नवगठित पदाधिकारियों की घोषणा की गई। डा. पूजा श्रीवास्तव को महिला विंग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि सभी समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज का विकास संभव नहीं है।
नवमनोनीत पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
जिलाध्यक्ष: डा. पूजा श्रीवास्तव
जिला उपाध्यक्ष: रूपल श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव
जिला महामंत्री: प्रतिमा श्रीवास्तव
जिला सचिव: अमृता श्रीवास्तव, रिशु श्रीवास्तव, निशा श्रीवास्तव
सदस्य जिला कार्यकारिणी: सुधा श्रीवास्तव, जैस्मीन श्रीवास्तव, शिखा श्रीवास्तव, रानी श्रीवास्तव, नेहा श्रीवास्तव, इंदु श्रीवास्तव, सीता श्रीवास्तव, अंकिता श्रीवास्तव, शालिनी श्रीवास्तव, नंदिनी श्रीवास्तव, बबली श्रीवास्तव, जिया श्रीवास्तव।
बैठक में जिलाध्यक्ष ने दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष का आह्वान करते हुए कहा कि दहेज सभ्य समाज के लिए एक कोढ़ है, जिसे जड़ से समाप्त करना होगा। साथ ही उन्होंने जल्द ही एक भव्य महिला सम्मेलन आयोजित कर समाज की प्रतिभावान बेटियों व महिलाओं को सम्मानित करने की घोषणा की।
बैठक में 30 अप्रैल को सरजू पांडेय पार्क में समाज की हिस्सेदारी की मांग को लेकर आयोजित धरने में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का भी आह्वान किया गया। अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अब समय आ गया है कि समाज के हक और अधिकारों के लिए मुखर होकर आवाज उठाई जाए। अपने मनोनयन पर डा. पूजा श्रीवास्तव ने जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वह महासभा के लक्ष्यों को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को संगठित कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना उनकी प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर उपभोक्ता फोरम की पूर्व सदस्य माधुरी श्रीवास्तव, संध्या श्रीवास्तव, दीपमाला श्रीवास्तव, विभा श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, उर्मिला श्रीवास्तव, मधु श्रीवास्तव, किरण श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।