Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दुकानदार से अंडा न देने के विवाद में मारपीट, चार के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

ब्यूरो 23-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बिंद मोड़ पर रविवार रात एक अंडे की दुकान पर अंडा न देने को लेकर कुछ युवकों ने दुकानदार से मारपीट और गाली-गलौज की। पुलिस ने मंगलवार को चार आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेतिमपुर निवासी प्रमोद रविवार रात करीब 9:45 बजे अपनी अंडे की दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन से कुछ युवक पहुंचे और अंडा मांगने लगे। दुकानदार ने बताया कि वह दुकान समेट चुका है और अब अंडा बनाकर नहीं दे सकता। इस पर युवक नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर वे दुकान के अंदर घुस आए और प्रमोद के साथ लात-घूंसों और मुक्कों से मारपीट की।

हमले में दुकानदार को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी भी देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: साइबर ठगों का नया खेल किशोरी को बनाया निशाना,
फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड की अश्लील तस्वीरें, मामला दर्ज
Next: सिंचाई परियोजना में टेण्डर प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद, तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.