Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पहल्गाम आतंकी हमले पर हिंदू पीजी कॉलेज में उबाल—‘ईंट का जवाब पत्थर से’ की मांग, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

ब्यूरो 24-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250424-WA0004.jpg

जमानियां(गाज़ीपुर)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस कायराना हमले के खिलाफ आक्रोश का माहौल है। इसी क्रम में स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर शहीदों को याद किया गया और आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई।

श्रद्धांजलि सभा में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्री निवास सिंह ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह मानवता के विरुद्ध किया गया अत्यंत घृणित कृत्य है। उन्होंने कहा, “सरकार को ऐसे जवाबी कदम उठाने चाहिए जिससे आतंकियों की आने वाली पीढ़ियां भी कांप उठें। आतंकियों को ईंट का जवाब पत्थर से मिलना चाहिए, ताकि वे दोबारा ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सकें।”
प्राचार्य ने दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के लिए ईश्वर से शक्ति और संबल की प्रार्थना की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य एवं हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा, आईक्यूएसी प्रभारी एवं रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार, डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी, डॉ. अभिषेक तिवारी, मुन्ना राम, बलिराम सिंह, इन्द्रभान सिंह, वीरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, अरुण अनुभव, उजमा एजाज, नीतू, अंजली, प्रिया, कुमकुम यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से सभी ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया और सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 24 अप्रैल से 10 मई तक मनाया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह
Next: करीमुद्दीनपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी युवक-युवती को किया गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.