Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 436 शिकायतें, 40 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
9ac6ab4c-a2a2-4f31-b658-c9944db21034

गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से माह के प्रथम शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम तहसील कासिमाबाद सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनपद की सातों तहसीलों में कुल 436 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 40 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसीलवार प्राप्त शिकायतों के अनुसार कासिमाबाद में 86 शिकायतों में 4 का, सदर तहसील में 46 में से 7 का, मुहम्मदाबाद में 76 में से 14 का, जमानियां में 49 में से 5 का, जखनियां में 86 में से 4 का, सैदपुर में 48 में से 2 का तथा सेवराई में 45 में से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

कासिमाबाद में आयोजित समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कुछ मामलों का तत्काल निस्तारण कराया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश के साथ अग्रसारित किया। जिलाधिकारी ने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद और आपसी विवाद अक्सर एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। ऐसे मामलों में दोनों विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी लेखपालों को निर्देश दिया कि जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव है, उनमें शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राजन राय, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, तहसीलदार कासिमाबाद, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया सम्मानित
Next: महाहर धाम में कांवड़ यात्रा की तैयारियां पूरी, डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक, नई पुलिस चौकी का किया उद्घाटन

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.