Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’

ब्यूरो 27-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250427-WA0021.jpg

गाज़ीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक आकाशवाणी प्रसारण “मन की बात” कार्यक्रम की 121वीं कड़ी को भाजपा के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर सुना। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम की घटना पर अपनी गहरी पीड़ा व्यक्त की, जिसे देश के हर नागरिक ने महसूस किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने जंगीपुर विधानसभा के सुहवल मंडल के युवराजपुर पंचायत भवन पर बूथ कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह बयान, जिसमें उन्होंने देश के नागरिकों के दुख को साझा किया, सच्चे नेतृत्व का परिचायक है। जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि कश्मीर के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी का संघर्ष सराहनीय है और उनका नेतृत्व राष्ट्र के प्रति ईमानदार है। वहीं, वर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने सदर विधानसभा के बूथ संख्या 203 पर स्थानीय बूथ कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सुना। उन्होंने प्रधानमंत्री के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की सराहना की, जिसमें अब तक 140 करोड़ पेड़ लगाए गए हैं। इस पहल को पर्यावरण के प्रति दूरदर्शिता का प्रतीक बताते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह अभियान देश की समृद्धि में मील का पत्थर साबित होगा।

पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जखनियां विधानसभा के मनिहारी प्रथम मंडल में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को पन्ना प्रमुखों और ग्रामिणों के साथ सुना। उन्होंने प्रधानमंत्री के द्वारा किसानों की दुर्दशा और 1917 के अंग्रेजों के अत्याचारों का उल्लेख किए जाने को प्रेरणादायक बताया। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने गाज़ीपुर सदर विधानसभा के स्वामी विवेकानंद कालोनी में “मन की बात” सुनी और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को ऐतिहासिक बताया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को स्थानीय बूथों पर सुना और सरल ऐप पर अपलोड किया।

उपस्थित प्रमुख नेता:

अंकुर सिंह, मीरा सिंह, बच्चन सिंह, राहुल सिंह, अंकित सिंह, जय नारायण सिंह, सीताराम सिंह, अजीत सिंह, भाली चौधरी, दया चौधरी, उपेंद्र चौधरी, सतेंद्र चौधरी, लालू पासी, निलमा गांधी, संतोष देवी, रामेश्वर तिवारी, हर्षित सिंह, गौरव श्रीवास्तव, नन्दू प्रताप, जयप्रकाश बिन्द, श्रवण बिन्द, रेणु उपाध्याय, रीना उपध्याय, चमेली देवी और अन्य भाजपा कार्यकर्ता।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एस बी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ जताया विरोध
Next: विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 5 बीघा खेत का बोझा जलकर राख

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.