जमानिया। रविवार सुबह करीब 8 बजे जमानिया थाना क्षेत्र के बरूईन गांव स्थित हरिजन बस्ती के पास विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग ने जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया और डेरा में रखे 5 बीघा खेत के बोझे को अपनी चपेट में ले लिया। बरूईन निवासी रतन दुबे बबलू ने बताया कि उन्होंने खेत की कटाई के बाद बोझा डेरा स्थित घर में बांधकर रखा था। विद्युत तार में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे चिंगारी निकलकर बोझे तक पहुंची और उसे जलाकर राख कर दिया।
ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक सारा बोझा जलकर राख हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। तहसीलदार राम नगरायण वर्मा ने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित किसान को भारी नुकसान हुआ है।