जमानिया (गाज़ीपुर)। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान श्री शिवपूजन इंटर कॉलेज मलसा में नए शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई जोरशोर से शुरू हो गई है। बीते एक सप्ताह से विद्यालय में नियमित पठन-पाठन कार्य संचालित हो रहा है। विद्यालय प्रशासन शिक्षण व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना पूर्व सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के नामांकन निरस्त कर दिए जाएंगे। डॉ. अरविंद ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 के लिए प्रवेश प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 10 मई 2025 तक प्रवेश ले सकते हैं। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर नियमित अध्ययन में सहभागी बनें। 10 मई के बाद किसी भी नए छात्र को प्रवेश का अवसर नहीं दिया जाएगा। विद्यालय द्वारा अनुशासन और अध्ययन के अनुकूल वातावरण बनाए रखने पर विशेष बल दिया जा रहा है।