गाजीपुर। जनपद गाजीपुर के दिलदारनगर थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति को 25 पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिलदारनगर थाने के उपनिरीक्षक हंसराज मिश्र अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ फुल्ली पुलिया के पास मौजूद है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को दबोच लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान संत लाल ठठेरा (उम्र 44 वर्ष), पुत्र मिठाई लाल ठठेरा, निवासी ग्राम फत्तेपुर, वार्ड संख्या 07, कस्बा दिलदारनगर, थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। आरोपी के पास से मौके पर ही 25 पाउच देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना दिलदारनगर पर मु0अ0सं0 78/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल थे:
उपनिरीक्षक श्री हंसराज मिश्र
हमराही पुलिसकर्मी, थाना दिलदारनगर
पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा और किसी भी सूरत में ऐसे कार्यों में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।