गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत दिलदारनगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बुधवार को एक वांछित अभियुक्त विशाल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जो मु0अ0सं0 77/2025 धारा 69 बीएनएस के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक हंसराज मिश्र व उनकी टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए वायरलेस चौराहा के पास से अभियुक्त को धर दबोचा। अभियुक्त की पहचान विशाल शर्मा पुत्र विनोद शर्मा, निवासी रक्सहाँ, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर के रूप में की गई है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ थाना दिलदारनगर में पूर्व से ही मुकदमा संख्या 77/2025 धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज है। फिलहाल, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल थे:
उपनिरीक्षक हंसराज मिश्र
हमराही पुलिसकर्मी, थाना दिलदारनगर, गाजीपुर
पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता के लिए टीम की सराहना की है और अपराधियों के विरुद्ध अभियान को और प्रभावी ढंग से जारी रखने का निर्देश दिया है।