Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सड़क व सेतु निर्माण को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, जनप्रतिनिधियों ने रखीं प्रमुख मांगें

ब्यूरो 30-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250430-WA0027.jpg

गाजीपुर। जनपद में सड़क और पुल निर्माण को लेकर विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से बुधवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। लोक निर्माण विभाग द्वारा बुलाई गई इस बैठक में नए मार्गों के निर्माण, पूर्व निर्मित मार्गों के चौड़ीकरण, मरम्मत और सेतुओं के निर्माण पर चर्चा की गई। बैठक में जिले के सांसद व विधायकगणों से विकास से जुड़े प्रस्ताव आमंत्रित किए गए। इनमें मुख्यमंत्री ग्राम योजना के तहत 150 से अधिक आबादी वाले अनजुड़ी बसावटों के लिए 500 मीटर से अधिक लंबे मार्गों के निर्माण, कृषि विपणन योजना के अंतर्गत मार्गों के पुनर्निर्माण और मिसिंग लिंक के निर्माण से संबंधित मांगों पर विस्तार से विचार किया गया। इसके अलावा रेलवे क्रॉसिंग पर उपरिगामी सेतु निर्माण और हमीद सेतु पर लगे हाइट बैरियर को हटाने की भी मांगें सामने आईं।

सांसद अफजाल अंसारी ने उठाया ट्रैफिक जाम का मुद्दा
बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने गाजीपुर-बलिया मार्ग पर बने ऊंचे ब्रेकर और सकरी पुलियों की वजह से हो रहे ट्रैफिक जाम का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बढनपुरा और मछट्टी क्षेत्र में जाम की समस्या का स्थायी समाधान सुझाया, जिस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र ही एनएचएआई अधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विधायकों और प्रतिनिधियों ने दिए सुझाव
बैठक में विधायक सदर जै किशन साहू, मुहम्मदाबाद विधायक सोहेब अंसारी उर्फ मन्नू, सांसद प्रतिनिधि हिमांशु राय और जय सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक, जमानियां विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, अरविंद कुमार, गोविंद यादव और सुरेश राजभर ने क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए प्रस्ताव दिए।

विभागीय अधिकारियों की रही सक्रिय भागीदारी
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अधिशासी अभियंता बी.एल. गौतम, संतोष कुमार, सहायक अभियंता अनुराग यादव, रामवीर सिंह, विजय पाल सिंह, कृष्ण मुरारी, आर. के. पाल, सुभाष चंद्र समेत लोक निर्माण विभाग के सभी अवर अभियंताओं ने भाग लिया। बैठक का संचालन अधिशासी अभियंता जय प्रकाश यादव ने किया। यह बैठक जनपद के भविष्य के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गेहूं खरीद की धीमी रफ्तार पर सख्त हुए जिलाधिकारी, तीन दिन में लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश
Next: ईवीएम गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था का डीएम ने लिया जायजा

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.