Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तीन झोपड़ियां आग में जलकर राख, करीब दो लाख का नुकसान – तहसील प्रशासन देगा सहायता

ब्यूरो 01-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250501-WA0014.jpg

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के मतसा बाड़ गांव में गुरुवार को अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने तीन ग्रामीणों की झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में लगभग दो लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया गया है। आग की चपेट में आकर एक बकरे की मौत हो गई, जबकि एक भैंस और एक पड़िया झुलस गईं। साथ ही तीनों झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान, कपड़े, अनाज और चारा पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती
आग बुझाने के प्रयास में ग्रामीण सुबाष यादव और संजय यादव झुलस गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू
ग्रामीणों के अनुसार, घटना के समय पीड़ित परिवार खेतों में काम कर रहे थे। तभी बनारसी यादव की झोपड़ी से धुआं उठता दिखा और देखते ही देखते आग ने पास की अन्य झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

लेखपाल ने किया सर्वे, तहसील प्रशासन देगा सहायता
घटना की सूचना मिलते ही लेखपाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। तहसीलदार रामनारायण वर्मा ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर पीड़ितों को जल्द ही सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।

ग्रामीणों ने की तत्काल सहायता की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को त्वरित आर्थिक मदद व राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे अपने जीवन को फिर से पटरी पर ला सकें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डॉ. सुनीता पाण्डेय ने पुनः संभाला कुलसचिव पद, काशी विद्यापीठ में गर्मजोशी से हुआ स्वागत
Next: बिचौलियों पर एसडीएम की सख्ती, मंडी शुल्क चोरी की कोशिश नाकाम

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.