वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने गुरुवार को पुनः कुलसचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया। चार माह के बाल्यकाल देखभाल अवकाश के उपरांत उन्होंने अपने कार्य का पुनः आरंभ किया। कार्यभार ग्रहण के अवसर पर मुख्य कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, प्रो. वंशीधर पाण्डेय, प्रो. टी.बी. सिंह, डॉ. निशा सिंह, उपकुलसचिव हरिश्चंद्र व आनन्द कुमार मौर्या, सहायक कुलसचिव आनंद कुमार सिंह, अरिंदम श्रीवास्तव एवं सुरेंद्र कुमार सहित अनेक प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
कार्यभार संभालते ही डॉ. पाण्डेय ने सबसे पहले उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के जीवन पर आधारित पुस्तक “चुनौतियां मुझे पसंद हैं” के विमोचन का लाइव प्रसारण विश्वविद्यालय परिसर में कराया। इस अवसर पर सभी प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके पश्चात डॉ. पाण्डेय ने सम्बद्धता से जुड़ी पत्रावलियों पर कार्रवाई की, प्रवेश प्रक्रिया, अधियाचन तथा संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की समीक्षा भी की।